Ads Area

हमारे WhatsApp Group में जुड़े Join Now

सपने में बिल्ली देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र - Swapna Shastra

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े 👉 Join Now

Sapne Me Billi Dekhna: जब रास्ते में कभी सामने से बिल्ली गुजर जाए तो उसे हिंदू शास्त्रों के अनुसार  अपशकुन माना जाता है। क्या होगा अगर सपने में बिल्ली हमें दिखाई दे, आज हम इस लेख में जानेंगे कि सपने में बिल्ली देखना किस बात का संकेत होता है यह सपना शुभ होता है अथवा अशुभ 


Sapne Me Billi Dekhna


सपने हर व्यक्ति को आते हैं और सपने में जो भी वस्तुएं हमें दिखाई देती हैं उनसे हमें हमारे आने वाले कल के बारे में संकेत प्राप्त होते हैं। इन सपनों के मतलब को स्वपन शास्त्रों के अनुसार समझा जाता है। कभी सपने बहुत ज्यादा डरावनी होते हैं और कई सपने देखने में अच्छे होते हैं लेकिन उनका अर्थ अशुभ होता है।


सपने में बिल्ली देखना शुभ या अशुभ


सपने में बिल्ली का दिखाई देना स्वपन शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। यह सपना धन लाभ का एक संकेत हो सकता है। व्यक्ति को इस प्रकार के सपने को देखने के बाद खुश होना चाहिए क्योंकि यह उसके संपत्ति में होने वाली वृद्धि का भी संकेत हो सकता है। 


सपने में बिल्ली का बच्चा देखना


अगर कोई व्यक्ति सपने में बिल्ली का बच्चा देता है तो यह सपना उसके लिए अच्छा संकेत देता है। इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि  आने वाले समय में आपको छोटी-छोटी कामयाबी से बड़ी कामयाबी मिलने वाली है।


सपने में काली बिल्ली देखना


सपने में काली बिल्ली का दिखाई देना बहुत ही अच्छा माना जाता है यह सपना धन लाभ का संकेत देता है। अगर आप सपने में काली बिल्ली को अपने घर में भी देखते हैं तो यह सपना भी आपके लिए अच्छा संकेत देता है इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके घर में अत्यधिक धन आने वाला है।


सपने में बिल्ली को भागते हुए देखना


अगर आप सपने में बिल्ली को भागते हुए देखते हैं तो यह सपना आपके लिए अच्छा संकेत देता है। इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि जल्द ही वह  समस्या दूर होने वाली है जो आपके कारोबार में रुकावट डाल रही है। इसलिए आपको सफल होने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।


सपने में दो बिल्ली देखना


दोस्तों सपने में दो बिल्ली को देखने का मतलब है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। आपके घर परिवार के सदस्य किसी शुभ यात्रा पर बाहर जा सकते हैं यहां आपको आपके कारोबार से कुछ दिनों के लिए छुट्टियां मिल सकती हैं।


सपने में बिल्ली को मारते हुए देखना


अगर कोई व्यक्ति सपने में बिल्ली को मारते हुए देखता है तो यह सपना बताता है कि जल्द ही आपकी वह सभी समस्याएं दूर होने वाली हैं जिनके कारण आप चिंता में फंसे हुए हैं। स्वपन शास्त्र के अनुसार भी बिल्ली को मारते हुए देखना अर्थात चिंताओं से मुक्त होना है। 


इसे भी पढ़ें:- सपने में अर्थी देखना शुभ या अशुभ 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ