Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

सपने में लाश देखना | Sapne Me Lash Dekhne Ka Matlab

Corpse Dream Meaning Interpretation: दोस्तों आज हम जानेंगे कि सपने में लाश देखना किस बात का संकेत होता है, यह सपना हमें क्यों दिखाई देता है इसके बारे में उस तार पूर्वक हम इस लेख में जानने वाले हैं। अक्सर लोगों को कुछ ऐसे सपने भी दिखाई देते हैं जिनको देखने के बाद वह डर जाते हैं। ऐसे सपने देखने के बाद मन में एक संकोच पैदा होता है कि यह सपना हमें क्यों दिखाई दे रहा है। स्वपन शास्त्र का मानना है कि हम सपने में जो भी वस्तु ही देखते हैं उनका कुछ ना कुछ मतलब अवश्य होता है।


यह सपने हमारे भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी हमें पहले ही कुछ संकेत के रूप में बताने की कोशिश करते हैं। भविष्य में हमारे साथ अच्छा अथवा बुरा होने वाला है तो उन सभी घटनाओं के बारे में हमें सपने के माध्यम से पता चलता है कि क्या होने वाला है। इसलिए ज्योतिष शास्त्रों का भी मानना है कि हमें समय रहते पहले ही इन सपनों के मतलब को जान लेना चाहिए।


Sapne me lash dekhna

सपने में लाश देखना -

अगर कोई व्यक्ति सपने में लाश देखता है तो यह सपना उसके लिए शुभ माना जाता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने का अर्थ यह होता है कि आने वाले समय में आपको अपने व्यवसाय से अथवा अपने कार्यक्षेत्र में अपार धन लाभ की प्राप्ति होने वाली है। आपको अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है जिसके कारण आपके घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सपने में लाश दिखाई देना आपकी लंबी आयु का भी एक संकेत हो सकता है।


इसे भी पढ़ें - सपने में अर्थी देखना शुभ या अशुभ जानिए यहां 


सपने में लाश जलते हुए देखना -

दोस्तों सपने में लाश जलते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार का सपना देखता है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति पर कोई भारी संकट आने वाला है। यह सपना इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आने वाले समय में आपको धन का भारी नुकसान  झेलना पड़ सकता है।


सपने में दो अर्थी देखना -

यदि कोई व्यक्ति सपने में दो अर्थी देखता है तो यह सपना उसके लिए अच्छा माना जाता है। इस प्रकार के सपने का मतलब यह होता है कि आने वाले समय में उसके घर में दो खुशखबरी उसे मिल सकती हैं। आपको अपने कार्य क्षेत्र में दोहरा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके किसी एक कार्य के कारण  आप के दो कार्य सफल हो सकते हैं।


सपने में शव यात्रा देखना -

अगर कोई व्यक्ति सपने में सब यात्रा देखता है तो यह सपना उसके लिए अच्छा माना जाता है। इस तरह के सपने का अर्थ यह है कि लंबे समय से चल रही परेशानी आपकी दूर होने वाली है। आप के जितने भी दुख दर्द है वह जल्द ही खत्म होने वाले हैं। अगर आपके घर परिवार में कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है तो वह जल्द ही स्वस्थ होने वाला है।


सपने में बहुत सारी लाशें देखना -

यदि कोई व्यक्ति सपने में बहुत सारी लाशें देखता है तो यह सपना उसके लिए अच्छा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने का मतलब यह बताया गया है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति के सामने बहुत से मार्ग ऐसे खुलने वाले हैं जिनके कारण वह अपनी जिंदगी में कामयाब हो सकता है। उसके घर की स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी होने वाली है। 


इन्हें भी पढ़ें -

सपने में दुल्हन देखना किस बात का संकेत होता है जानिए 


सपने में बस यात्रा करना देता है शुभ लाभ जानिए यहां 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ