Ads Area

हमारे WhatsApp Group में जुड़े Join Now

सपने में बंदर को भगाना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े 👉 Join Now

Dream of Monkey: दोस्तों, आज हम जानेंगे कि सपने में बंदर को भगाना किस चीज का संकेत होता है।सपने हर इंसान देता है चाहे वह छोटा हो या बड़ा हो। व्यक्ति जिन सपनों को देखता है उन सपनों में दिखाई देने वाली चीजों से हमारे विषय से जुड़ी हुई जानकारी हमें प्राप्त होती हैं। जो सपने हम देखते हैं वह हमारे आसपास की जो भी घटना होती है उस पर आधारित यह सपने हमें दिखाई देते हैं। हम कई बार सपने में जानवरों को देखते हैं, और उन्हें देखने के बाद हम सोच में पड़ जाते हैं कि यह सपने हमें क्यों दिखाई दे रहे हैं।


सपने में बंदर का दिखाई देना कोई आम बात नहीं है, क्योंकि हिंदू धर्म में माना जाता है कि बंदर भगवान हनुमान जी का ही रूप होता है। बंदर अन्य जानवरों से ज्यादा बुद्धिमान और शक्तिशाली जानवर होता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार बंदर के सपनों के बारे में बताया गया है कि यह सपने  ज्यादातर उन व्यक्ति को आते हैं जो भगवान हनुमान जी की पूजा करते हैं। अगर कोई कहता है कि सपने में बंदर को देखना अशुभ होता है तो यह वाक्य बिल्कुल गलत है। स्वपन शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि सपने में बंदर को देखना शुभ होता है।  सपने में बंदर को आपने किस प्रकार से देखा है उसकी स्थिति के आधार पर ही उसके मतलब को समझा जा सकता है,  आइए विस्तार पूर्वक समझते हैं इनके मतलब को।


सपने में बंदर को भगाना

सपने में बंदर को भगाना -

स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में बंदर को भगाना शुभ माना जाता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा आपको मिलने वाला है। घर में अगर कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है तो वह खत्म होने वाला है। घर में सुख शांति की स्थापना होने वाली है। आपके जीवन में जितनी भी परेशानियां हैं उनको पार करके आप एक सुखी जीवन को जीने वाले हैं।


इसे भी पढ़ें - सपने में खुद को खाना खाते हुए देखने का मतलब क्या होता है?


सपने में बंदरों का झुंड देखना -

सपने में बंदरों के झुंड को देखना यह एक अशुभ सपना माना जाता है। आने वाले समय में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप मानसिक तनाव के कारण दुखी हो सकते हैं। आपकी शत्रुओं के कारण आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


सपने में बंदर काटते हुए देखना -

 अगर कोई व्यक्ति सपने में बंदर को काटते हुए देखता है तो यह सपना उसके लिए अशुभ माना जाता है। आने वाले समय में आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं। आपको किसी प्रकार की चोट लग सकती हैं। आपकी पीठ पीछे आपके दोस्त आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए।


सपने में बंदर को खेलते हुए देखना -

सपने में बंदर को खेलती हुई अथवा कुत्ते हुए देखना शुभ माना जाता है। अगर आप इस प्रकार के सपने को देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। आपके घर में कोई नया सदस्य आ सकता है जिसके कारण आपके घर में खुशी का माहौल उत्पन्न हो सकता है। इस प्रकार के सपने को देखने के बाद आपको चारों ओर से खुशियां प्राप्त होने वाली है।


 इसे भी पढ़ें - सपने में खुद पर हमला होते हुए देखने का मतलब क्या होता है?


सपने में बंदर को गुस्से में देखना -

अगर आप सपने में बंदर को गुस्से में देखते हैं तो यह सपना आपके लिए अच्छा संकेत नहीं देता है। इस तरह के सपने का अर्थ यह होता है कि आने वाले समय में आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। आपको  शारीरिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।


सपने में काले मुंह का बंदर देखना -

दोस्तों सपने में काले मुंह का बंदर देखना स्वपन शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं और आप सपने में काले मुंह का बंदर देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आप उस बीमारी से बिल्कुल ठीक होने वाले हैं। आपकी शहद पहले से अच्छी होने वाली हैं। आप एक स्वस्थ भरी जिंदगी जीने वाले हैं।


सपने में लाल मुंह का बंदर देखना -

अगर कोई व्यक्ति सपने में लाल मुंह वाले बंदर को देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है। अगर वह व्यक्ति किसी व्यवसाय अथवा कारोबार में सफलता हासिल करना चाहता है तो उस व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति बेरोजगार है तो उसको रोजगार मिल सकता है। कुल मिलाकर यह सपना शुभ संकेत देता है। 


 मिलते जुलते -


सपने में काला शिवलिंग देखना


सपने में बेलपत्र देखना देता है शुभ फल


सपने में मेंढक देखना शुभ या अशुभ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ