Ads Area

हमारे WhatsApp Group में जुड़े Join Now

Vastu Tips: घर में सब है बीमार, तो वास्तु शास्त्र के अपनाएं ये उपाय, बीमारी हो जाएगी छूमंतर

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े 👉 Join Now

Vastu Tips For Health: अगर आपके घर में प्रत्येक सदस्य बार-बार बीमार हो रहा है और बीमारी घर से जाने का नाम नहीं ले रही है तो इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है।

Vastu Tips For Health

Vastu Tips For Health: कई बार ऐसा देखने में आया है कि हमारे घर का वास्तु अगर खराब होता है तो घर में परेशानियां बढ़ने के साथ-साथ बीमारियां भी बढ़ती है। जिसका असर घर के सदस्य के बार बार बीमार होने से पता चलता है। हम डॉक्टर से उस बीमारी का इलाज तो करवाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी हमारे घर से बीमारी जाने का नाम नहीं लेती है। अगर आपके घर में भी किसी सदस्य के साथ ऐसा हो रहा है तो आप को सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि हो सकता है कि यह आपके घर के वास्तु दोष के कारण हो रहा हो।

अगर ऐसा है तो आप वास्तु के कुछ ऐसे आसान से उपायों को अपनाकर, आप बीमारियों को खुद से व अपने सदस्यों से दूर रख सकते हैं. आइए जानते हैं वास्तु के उन आसान से उपायों के बारे में-

घर के वास्तु से बीमारियों को दूर भगाने के उपाय

1. अगर आपके घर के मुख्यद्वार (मेन गेट) के पास कोई गड्ढा है तो उसे ढक दें अथवा उसे मिट्टी से भर दे क्योंकि यह वास्तु दोष है जिससे घर में मानसिक व शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

2. अगर आपके घर सदस्य वास्तु दोष के कारण बार बार बीमार हो रहे हैं तो आपको उनकी सोने की दिशा बदलनी चाहिए। सोते समय परिवार के हर सदस्य के सिर की दिशा दक्षिण पैरों की दिशा उत्तर की ओर होनी चाहिए। इस प्रकार सोने से आपको तकलीफ भी नहीं होगी और बीमारी भी आपसे दूर भागेगी।

इसे पढ़ें - मार्च माह में इन तीन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ जानिए उन तीन राशियों के बारे में

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर के उत्तर-पूर्व दिशा में घर की सीढ़ियां या टॉयलेट बना हुआ है तो उसे आज ही ठीक कर ले क्योंकि यह वास्तु दोष होता है इससे घर की महिलाओं को मस्तिक से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4. वास्तु दोष के कारण अगर घर के सदस्य बीमारी से ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको हर रोज कच्ची लस्सी से घर में छिड़काव करना चाहिए इस से वास्तु दोष ठीक होता है और घर में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

5. अगर आपके घर के बेडरूम में किसी देवी देवता की फोटो लगी हुई है तो उसे आज ही हटा दें और कभी भी ऐसी फोटो को बेडरूम में ना रखें।

6. आपके घर के मध्य भाग को हमेशा खाली रखें ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर के सदस्य बीमारी से बचे रहते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं व सामान्य जानकारी पर आधारित है। seetoknow.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ