Ads Area

हमारे WhatsApp Group में जुड़े Join Now

सपने में आम देखना का मतलब क्या होता है? | Sapne Me Aam Dekhna

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े 👉 Join Now


Sapne mein mango dekhna


सपने में आम देखना शुभ या अशुभ होता है?, तो इन सभी प्रश्नों का उत्तर आपको आज इस आर्टिकल में मिलने वाला है। सपने में आम देखना उसकी स्थिति के अनुसार अलग अलग फल देता है। क्योंकि हमें सपने में किस प्रकार से आम दिखाई दिए है या कौन सा आम दिखाई दिया है, उस स्थिति में उस हर सपने का मतलब अलग हो सकता है।

हम सपने में आम देखने के प्रकारों के बारे में समझ लेते हैं। वो निम्नलिखित हो सकते हैं। सपने में कच्चा आम देखना, सपने में खाते हुए देखना, सपने में आम का पेड़ देखना, सपने में आम का अचार खाते देखना, सपने में पेड़ पर लटकते आम देखना, 

गर्भवती महिला के सपने में आम देखना, सपने में आम खरीदते देखना, सपने में आम बेचते देखना, सपने में आम किसी को देते हुए देखना, सपने में पका हुआ आम देखना आदि इन सभी सपनों के बारे में आगे हमने विस्तारपूर्वक समझाया हुआ है।

1 - सपने में आम देखना (Sapne Mein Aam Dekhna)


सपने में आम देखना एक शुभ सपना माना जाता है। इस प्रकार के सपने का मतलब है कि उस व्यक्ति के भविष्य में उसे धन सम्मान व शांति की प्राप्ति होने वाली है। अगर कोई स्त्री इस प्रकार के सपने को देखती है तो उसके जीवन के लिए भी यह सपना शुभ माना जाता है। 
गर्भवती महिला सपने में आम देखती है तो इसका मतलब है कि उसे पुत्र की प्राप्ति होने वाली है। अगर कोई पुरुष इस प्रकार के सपने को देखता है तो उसे धन व नौकरी मिलने की ओर संकेत करता है।

Read More - 




2 - सपने में आम का पेड़ देखना (Sapne Mein Aam Ka Ped Dekhna)


अगर कोई व्यक्ति सपने में आम का पेड़ देखता है तो इस प्रकार के सपने का मतलब है कि आने वाले दिनों में उसके परिवार में खुशियां आने वाली हैं। स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में आम का पेड़ देखने का अर्थ है कि उस व्यक्ति को आगे चलकर जीवन में धन की प्राप्ति होने वाली है। इस प्रकार के सपने को शुभ माना जाता है।

3 - सपने में कच्चा आम देखना (Sapne Mein Kaccha Aam Dekhna)


सपने में कच्चा आम देखना एक शुभ सपना माना जाता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में कच्चा आम देखने का मतलब है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति के जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली है। यह सपना जो व्यक्ति देखता है उसको धन की प्राप्ति होने वाली है। इसलिए उस व्यक्ति को कड़ी मेहनत करके अपने कार्यों को पूरा करना चाहिए।

4 - सपने में पका आम देखना (Sapne Mein Paka Hua Aam Dekhna)


अगर कोई व्यक्ति सपने में पका हुआ आम देखता है तो इस सपने का मतलब है कि वह व्यक्ति जिस भी कारोबार को शुरू करना चाहता है या कर चुका है तो उस कारोबार में उसको कड़ी मेहनत करनी होगी जिससे कि आने वाले समय में वह मेहनत उसकी रंग ला सकें। यानी कि उसको उस कारोबार में कामयाबी मिलने वाली है। इसलिए इस प्रकार के सपने को शुभ माना जाता है।

5 - सपने में आम का बगीचा देखना (Sapne Mein Aam Ka Bagicha Dekhna)


सपने में आम का बगीचा देखने का मतलब है कि उस व्यक्ति के परिवार में कोई ना कोई बीमार होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने को अशुभ माना जाता है। इसलिए आपको अपना व अपने परिवार का सावधानीपूर्वक ध्यान रखना चाहिए। यह सपना बीमारी की ओर संकेत करता है।

6 - गर्भवती के सपने में आम देखना (Pregnancy Me Sapne Mein Aam Dekhna)


अगर कोई गर्भवती महिला अपने सपने में आम देखती है तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में उसे पुत्र की प्राप्ति होने वाली है। स्वपन शास्त्र के अनुसार गर्भवती महिला के सपने में आम देखना पुत्र संतान की ओर संकेत करता है। इस प्रकार के सपने को शुभ माना जाता है।

7 - सपने में सड़ा हुआ आम देखना (Sapne Mein Kharab Aam Dekhna)


सपने में सड़ा हुआ आम देखने का मतलब है कि भविष्य में आप कुछ ऐसी गलतियां कर सकते हैं जिनके बारे में आपको पता नहीं होगा। आप से कोई एक ऐसी भूल हो सकती है जिसके कारण आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने सभी निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ